IPL 2024 में हार्दिक को होगा बड़ा नुकसान। हो सकते हैं बैन?
ईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस को हार्दिक पांड्या के रूप में बड़ा झटका लगा है। शुरुआती दो सीजन में टीम को लगातार दोनों बार फाइनल में पहुंचाने वाले हार्दिक ने इस साल अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस से दोबारा खेलने का फैसला किया है।
हार्दिक की अगुवाई में जीटी अपने पहले ही सीजन में चैंपियन भी बना था। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रैड हॉक को लगता है कि गुजरात टाइटंस हार्दिक पांड्या के बिना भी अगले साल होने वाले आईपीएल सीजन के फाइनल में पहुंच सकता है। बता दें, हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड पूरा हो चुका है, वहीं गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल के रूप में अपने नए कप्तान का भी ऐलान कर दिया है।
हॉग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बात करते हुए भविष्यवाणी की कि भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के टीम में ना रहने के बावजूद जीटी एक बार फिर आईपीएल 2024 सीजन के फाइनल में जगह बना सकता है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने जीटी प्रशंसकों से यह भी आग्रह किया कि वे हार्दिक के एमआई में वापस जाने से ठगा हुआ महसूस न करें।
ब्रैड हॉग ने कहा 'गुजरात टाइटंस के प्रशंसक, आप इस बात से थोड़े निराश होंगे कि हार्दिक पांड्या वापस मुंबई इंडियंस में चले गए हैं। ठगा हुआ महसूस मत करो। उसने आपके लिए अच्छा काम किया है। उन्होंने कप्तान के रूप में आपको दो बार फाइनल में पहुंचाया और उनके कप्तानी में रहते हुए आपने एक खिताब जीता। लेकिन हार्दिक के लिए पैसों का बड़ा लेन-देन हुआ है। मुझे अब भी लगता है कि आप अगले साल फाइनल में होंगे।'
हॉग आगे बोले 'आपको हार्दिक के लिए महसूस करना होगा। उन्होंने मुंबई इंडियंस से शुरुआत की। वह उसके लिए खेलना चाहता था। वह व्याकुल था कि उसे जाना पड़ा। यह अच्छे चरित्र को दर्शाता है कि हालांकि वह उस टीम के लिए खेलने में सक्षम नहीं थे जिसके लिए वह खेलना चाहते थे, फिर भी उन्होंने आगे बढ़कर उच्च गु
णवत्ता के साथ


Post a Comment